मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

प्रदेश के किसानों को मिला 6,281 करोड़ रुपए का अल्पकालीन कृषि ऋण, 7,300 करोड़ रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य

22 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रदेश के किसानों को मिला 6,281 करोड़ रुपए का अल्पकालीन कृषि ऋण, 7,300 करोड़ रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य

प्रदेश के किसानों को मिला 6,281 करोड़ रुपए का अल्पकालीन कृषि ऋण, 7,300 करोड़ रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण दिया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों ने 2,058 सहकारी समितियों के माध्यम से करीब 6281 करोड़ रुपए का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया है।

 

इस वर्ष राज्य सरकार की ओर से किसानों को 7,300 करोड़ रुपए ऋण वितरित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण दिया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष वर्तमान की स्थिति में 6,193 करोड़ रुपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे।

   

राज्य सरकार की ओर से किसानों को खेती-किसानी की शुरुआती जरूरतों को पूरा करने और सहूलियत देने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना शुरू किए गए हैं। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था।

     

वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इससे किसानों को शुरुआती और खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी राहत मिली है। साथ ही फसलों के उत्पाद में लगातार वृद्धि भी हो रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें