शनिवार, 04 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

अमेरिका की सात दिवसीय यात्रा पर आज रवाना होंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रवासियों से मिलकर प्रदेश में निवेश बढ़ाने का करेंगे प्रयास

30 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Finance minister op chaudhari

Finance minister op chaudhari

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज सात दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना होंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें प्रदेश के विकास अभियान से जोड़ना है। वह छत्तीसगढ़ में निवेश के प्रति प्रवासियों को प्रेरित भी करेंगे। 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल के नागरिकों से संवाद करेंगे। प्रदेश के समग्र विकास में भागीदार बनने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे। साथ ही उन्हें ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ से अवगत भी कराएंगे। वित्त मंत्री आगामी एनआरआई शिखर सम्मेलन में प्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आमंत्रण भी देंगे।

 

युवाओं से संवाद कर उनके सुझाव लेंगे 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी अमेरिका में अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के युवाओं से संवाद कर उनके लिए एक सशक्त सपोर्ट सिस्टम के निर्माण की दिशा में सुझाव प्राप्त करेंगे। स्टार्टअप्स के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के अनुभवों को साझा कर उन्हें छत्तीसगढ़ में नवाचार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

 

निवेशकों और उद्यमियों संग भी करेंगे चर्चा 

वित्त मंत्री निवेशकों और उद्यमियों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और संयुक्त उपक्रम की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे, जिससे राज्य में आर्थिक विकास को गति मिले। वित्त मंत्री प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य के रजत जयंती समारोह में सहभागी बनने के लिए भी आमंत्रित करेंगे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें