रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा परिसर में की मुलाकात

24 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM Vishnu Dev Sai and Finance Minister OP Chaudhari

CM Vishnu Dev Sai and Finance Minister OP Chaudhari

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं दीं। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण तथा वित्त सचिव मुकेश बंसल उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें