
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को रायपुर स्थित ऐतिहासिक मां महाकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंत्री ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और आम लोगों ने वित्त मंत्री मंत्री ओपी चौधरी का स्वागत किया। नि: शुल्क बस सेवा के जरिए डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए वित्त मंत्री और समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और श्रद्धालु उपस्थित थे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कामना की, कि मां महाकाली सभी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करें और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति की राह पर आगे बढ़े। लोगों का जीवन सुख-शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

