सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में भी आई फ्लू ने पसारे पैर, प्रदेशभर में एक हफ्ते में मिले 19 हजार 155 मरीज, सरकार ने की समीक्षा बैठक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में भी आई फ्लू ने पसारे पैर, प्रदेशभर में एक हफ्ते में मिले 19 हजार 155 मरीज, सरकार ने की समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ में भी आई फ्लू ने पसारे पैर, प्रदेशभर में एक हफ्ते में मिले 19 हजार 155 मरीज, सरकार ने की समीक्षा बैठक

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी कंजक्टिवाइटिस के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक आपात बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मुख्यसचिव अमिताभ जैन समेत स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के अफसर आई फ्लू की रोकथाम के उपायों की समीक्षा की ।

छत्तीसगढ़ में कंजक्टिवाइटिस को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेशभर में एक हफ्ते में 19 हजार 155 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में मोतियाबिंद के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नेत्र विभाग के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के आंखों का चेकअप करने का निर्देश जारी किया गया है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए स्कूल शिक्षा और आदिम जाति,अनुसूचित जाति विकास विभाग के संचालक को सर्कुलर जारी कर बच्चों को इस संक्रमण के लक्षणों, उपचार और बचाव की जानकारी देने के लिए भी कहा है। आई फ्लू सम्पर्क से फैलने वाली बीमारी है, जो तेजी से फैलती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें