बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

पद के दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में वनरक्षक पितांबर लाल राजवाड़े और वनपाल रामप्रताप सिंह निलंबित

12 नव, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पद के दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में वनरक्षक पितांबर लाल राजवाड़े और वनपाल रामप्रताप सिंह निलंबित

पद के दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में वनरक्षक पितांबर लाल राजवाड़े और वनपाल रामप्रताप सिंह निलंबित

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। कोरिया वन मंडल बैकुन्ठपुर अंतर्गत सोनहत के रामगढ़ सर्किल के वनरक्षक पितांबर लाल राजवाड़े और वनपाल रामप्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 

शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासनीता के कारण सरगुजा वनवृत्त अम्बिकापुर के मुख्य वन संरक्षक माथेश्वरन वी. ने निलंबन का आदेश जारी किया है।

    

मुख्य वन संरक्षक अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनरक्षक बीट प्रभारी गरनई पितांबर लाल राजवाड़े और वनपाल वन परिक्षेत्र रामगढ़ राम प्रताप सिंह के द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन में उदासीनता और घोर लापरवाही बरते जाने के कारण निलंबित किया गया है।

    

वनपाल रामप्रताप  सिंह और वनरक्षक पितांबर लाल राजवाड़े का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन/कदाचरण पाये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये मुख्यालय बैकुन्ठपुर, वनमण्डल कोरिया निर्धारित किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें