बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

वन मंत्री केदार कश्यप ने सूर्य घर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रथ को दिखाई हरी झंडी

12 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Solar energy awareness Rath

Solar energy awareness Rath

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जगदलपुर और आसपास के गांवों में जागरूकता रथ घर-घर पहुंचेगा। शुक्रवार को जगदलपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जागरूकता रथ का संचालन प्रदेश में किया जा रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह योजना लोगों को बिजली के बिल से राहत दिलाने में सहायक होगी। यह केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।

मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार की ओर से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से भी 30 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इससे लोगों के लिए अपने घरों में सौर पैनल लगाना आसान हो गया है। रथ रवाना होने के दौरान जगदलपुर विधायक किरण देव और महापौर संजय पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें