गुरुवार, 02 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा

18 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
GOOGLE

GOOGLE

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रायपुर।पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी की स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।प्रवर्तन निदेशालय  ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को शराब घोटाले को लेकर गिरफ्तार किया है। सुबह 6:30 बजे ED की टीम ने चैतन्य को भिलाई स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के दौरान चैतन्य पीली टी‑शर्ट में तनाव में दिखे और हाथ में पानी की बोतल लिए गए। कोर्ट ने ED की ओर से मांगी गई पाँच दिन की रिमांड मंजूर कर ली।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे, जो काफी परेशान नजर आए।

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ED दफ़्तर के बाहर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला, टायर जलाए गए और बैरिकेड्स तोड़े गए।कांग्रेस का आरोप है, यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है, जबकि भाजपा का कहना है कि "जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। भूपेश बघेल ने इस घटना को जन्मदिन का तोहफ़ा बताया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें