सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट, सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

17 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - प्रशांत द्विवेदी

रायपुर। पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। भेंट के दौरान बैस ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 01 फरवरी को रायपुर में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।
 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होता है। इस अवसर पर मोहित कुमार सरावगी, सरिता सरावगी, मारुति शर्मा, रमेश सिंघानिया एवं सूर्य प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहे।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें