
महासमुंद। आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज महासमुंद के मिनी स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुई इस रिहर्सल में कलेक्टर विनय लंगेह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी और एनएसएस की कुल11 टुकड़ियोंकी परेड की सलामी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड का शानदार अभ्यास कर अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। कलेक्टर लंगेह ने आयोजन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह कोपूर्ण गरिमा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावनाके साथ आयोजित किया जाए। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

