
रायपुर। राज्यपाल रमेेन डेका ने मंगलवार को राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूरी कराई।
शपथ के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ से उबोवेजा का अभिवादन किया। शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधि, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टीपी शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एनके शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मोहन राव पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पांडेय, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित और न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

