
रायपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णु देव साय शनिवार को बिलासपुर पहुंचे। हेलीपैड पर दोनों का स्वागत किया गया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अटल अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेयी, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों और अधिकारियों ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेलीपैड से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की*
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर पहुंचकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रथम महिल रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।
पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

