मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की सृदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए निवेशक सम्मेलन के आयोजन का रखा प्रस्ताव

04 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की सृदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए निवेशक सम्मेलन के आयोजन का रखा प्रस्ताव

राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की सृदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए निवेशक सम्मेलन के आयोजन का रखा प्रस्ताव

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में मुलाकात की। राज्यपाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री से विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू संस्थागत निवेश और विदेशी संस्थागत निवेश के माध्यम से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। 

राज्यपाल ने प्रदेश को एक समृद्ध अर्थव्यवस्था बनाने दृष्टिकोण के साथ 'छत्तीसगढ़ निवेशक सम्मेलन- 2025' के आयोजन का प्रस्ताव रखा। इसका उद्देश्य राज्य में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ बड़े और छोटे उद्योगों, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट निवेश को बढ़ावा देना है। राज्यपाल रमेन डेका का कहना है कि इस तरह के निवेश से छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं

राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया कि छत्तीसगढ़ में भरपूर प्राकृतिक, खनिज एवं वन संपदा है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं है। इस दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ में निवेशक सम्मेलन का आयोजन महत्वपूर्ण है। उन्होंने वित्त मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें