
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने देश और प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं की बदौलत हमें आजादी हासिल हुई और गणतंत्र मिला है।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि हमें अपने देश की विरासत पर गर्व करना चाहिए। साथ ही स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। गणतंत्र और आजादी कायम रहे, इसका भार देश के युवाओं पर भी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवाओं को देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का प्रण लेना चाहिए। राज्यपाल ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
राजस्व मंत्री दिग्विजय स्टेडियम में टंकराम वर्मा फहराएंगे तिरंगा
गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन रविवार सुबह दिग्विजय स्टेडियम, राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री टंकराम वर्मा 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। मंत्री परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभागीय झांकियां निकाली जाएंगी। पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

