
दुर्ग।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के अल्प प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीयश्री शिव महापुराण कथाके समापन समारोह में भाग लिया। यह आध्यात्मिक आयोजन 30 जुलाई से 5 अगस्त तक भव्य रूप से आयोजित किया गया था।जिसका आज समापन हुआ।
मुख्यमंत्री ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की, शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि "सावन का यह पावन महीना शिव भक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस माह में शिव कथा का आयोजन होना अत्यंत पुण्यकारी है।" साथ ही उन्होंने समस्त छत्तीसगढ़वासियों को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध कथा वाचकपंडित प्रदीप मिश्राने अपनी अमृतमयी वाणी से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कथा का रसपान किया। मुख्यमंत्री ने पंडित मिश्रा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे देश-विदेश में जाकर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और लोगों को शिव भक्ति से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति के प्रमुखदया सिंहऔर उनकी टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता इस कार्यक्रम को अद्भुत और अनुकरणीय बनाती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

