शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री ने पीएचसी जेवरा का किया औचक निरीक्षण, दवाओं का स्टॉक और एक्सपायरी डेट देखी

22 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister shyam Bihari Jaiswal

Minister shyam Bihari Jaiswal

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को बेमेतरा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जेवरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं के स्टाक देखा और उपलब्धता की जांच करते हुए एस्सपायरी डेट की भी जांच की। दवाओं के रखने के तरीके और साफ सफाई की स्थिति भी देखी। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल के पंजीयन कक्ष, ओपीडी एवं अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण कर संबंधित जगहों की व्यवस्थाएं देखीं। पंजीयन कक्ष में पहुंचकर उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचने वाले और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत भी, उनका हालचाल जाना। 

 

मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके समुचित इलाज और अस्पताल में उन्हें दी जाने वाली भोजन, नाश्ता, पेयजल, दवाइयां,अस्पताल के शौचालय, स्नानागार आदि के व्यवस्थाओं के संबंध में भी मरीजों से जानकारी ली। मौके पर उपस्थित चिकित्सकों तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा मरीजों के बेहतर इलाज, दवाइयां आदि सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने को कहा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें