बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जनता के बीच मनाया जन्मदिन ,मां महामाया मंदिर में की प्रदेश की खुशहाली की कामना

01 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

मनेंद्रगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने आज अपना जन्मदिन पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया। सुबह-सवेरे मंत्री अपने परिवार और समर्थकों के साथ मां महामाया मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, जनता की समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की कामना की।

मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़, उत्सव जैसा माहौल

मां महामाया मंदिर परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। जैसे ही मंत्री जायसवाल मंदिर पहुंचे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना के बाद केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया।

"जनता की सेवा ही मेरा धर्म है" – जायसवाल

अपने राजनीतिक जीवन के 17 वर्ष पूरे करने पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने जन्मदिन को जनता के बीच रहकर ही मनाने का संकल्प लिया है। चाहे वह जनजातीय इलाकों में जाकर हो या अस्पतालों में मरीजों और जरूरतमंदों के बीच। “माता महामाया के आशीर्वाद से आज जो कुछ हूँ, वो जनता की सेवा की वजह से हूँ। मेरा जीवन पूरी तरह सेवा को समर्पित है। हमारा काम नॉन-स्टॉप है — 24 घंटे जनता की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।”

रक्तदान शिविर बना सेवा का प्रतीक

हर साल की तरह इस बार भी मंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसे उन्होंने समाज को सबसे बड़ा उपहार बताया। उन्होंने कहा कि यही कार्यकर्ताओं की ओर से सच्ची शुभकामना और समाज के लिए सार्थक सेवा है।

बधाई देने वालों का लगा तांता

पूरे दिन मंत्री निवास और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के कोने-कोने से लोग मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। बच्चों ने फूल भेंट किए, बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। इस आत्मीयता से अभिभूत मंत्री जायसवाल ने कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी असली ताकत है।
 
रिपोर्ट मनोज श्रीवास्तव

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें