शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एचआईवी एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

12 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister shyam Bihari Jaiswal

Minister shyam Bihari Jaiswal

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने निवास कार्यालय से दो एचआईवी एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों के जरिए एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया जाएगा। 

इस जागरूकता अभियान के दौरान प्रदेश के 19 ऐसे जिले जहां एचआईवी के प्रति कम जागरूकता है, उनमें दो-दो जागरूकता वाहन रवाना किए गए हैं। इन जिलों के सभी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी एचआईवी को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि एचआईवी के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए सभी जिलों में कला जत्था दलों की ओर से भी काम किया जाएगा।

 

2 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में दिलाई जाएगी शपथ

मंत्री के मुताबिक पूरे प्रदेश के निजी और शासकीय कालेजों में भी इस अभियान को शुरू किया जा रहा है। राज्य को एचआईवी पाजिटिव फ्री बनाने के उद्देश्य से दो अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में एचआईवी संक्रमितों से भेदभाव न करने के लिए शपथ लेने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 5 हजार ग्राम पंचायतों में काउंसिलिंग के माध्यम से परामर्शदाताओं की ओर से संवेदीकरण का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है और इसके साथ ही 70 इंटीग्रेटेड हैल्थ कैंप के माध्यम से भी लोगों को जरूरी जांच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

 

20 हजार लोगों को निशुल्क एआरटी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही 

 स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुताबिक राज्य में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के लिए 8 एआरटी केंद्र और 15 लिंक एआरटी केंद्र खोले गए हैं, जिससे लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिल सके। वर्तमान में करीब 20 हजार लोगों को निशुल्क एआरटी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें