शनिवार, 04 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी का किया निरीक्षण, मरीजों व तीमारदार से पूछीं समस्याएं

28 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Helth minister shyam Bihari Jaiswal

Helth minister shyam Bihari Jaiswal

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को मनेंद्रगढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का निरीक्षण किया। केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं और मरीजों व तीमारदारों से समस्याएं पूछीं। कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।  

स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार की गुणवत्ता की समीक्षा की। केंद्र में उपचार करा रहे मरीजों से उनका हाल जाना। उपचार के स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा। उन्होंने डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से संवाद किया, उन्हें मरीजों की देखभाल में और अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

 

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही यह भी कहा कि शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें