
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक 676.7 मिमी औसत बारिश हुई है। बीजापुर जिले में बादल खूब बरसे। यहां सर्वाधिक 1509.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि सरगुजा जिले से बादल अपेक्षाकृत कुछ रूठे रहे। यहां सबसे कम 321.9 मिमी औसत बारिश हुई है ।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के स्तरीय नियंत्रण कक्ष की जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब सूरजपुर जिले में 553.2 मिमी, बलरामपुर में 845.6 मिमी, जशपुर में 536.1 मिमी, कोरिया में 575.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 582.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।
रायपुर जिले में 599.0 मिमी, बलौदाबाजार में 742.0 मिमी, गरियाबंद में 647.0 मिमी, महासमुंद में 499.6 मिमी, धमतरी में 668.6 मिमी, बिलासपुर में 624.7 मिमी, मुंगेली में 670.7 मिमी, रायगढ़ में 571.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 343.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 601.6 मिमी, सक्ती 521.5 कोरबा में 792.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 614.3 मिमी, दुर्ग में 443.9 मिमी, कबीरधाम जिले में 553.1 मिमी बारिश हुई है ।
राजनांदगांव में 749.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 855.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 518.9 मिमी, बालोद में 801.8 मिमी, बेमेतरा में 414.8 मिमी, बस्तर में 735.9 मिमी, कोण्डागांव में 746.4 मिमी, कांकेर में 963.1 मिमी, नारायणपुर में 855.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 884.2 मिमी और सुकमा जिले में 1000.1 मिमी औसत बारिश एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

