मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

पेराई सीजन वर्ष 2023-24 के गन्ना किसानों का सौ फीसदी भुगतान, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर 113 करोड़ 52 लाख रुपए जारी

03 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पेराई सीजन वर्ष 2023-24 के गन्ना किसानों का सौ फीसदी भुगतान, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर 113 करोड़ 52 लाख रुपए जारी

पेराई सीजन वर्ष 2023-24 के गन्ना किसानों का सौ फीसदी भुगतान, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर 113 करोड़ 52 लाख रुपए जारी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर गन्ना बेचने वाले सभी किसानों को 100 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर की ओर से पेराई सीजन 2023-24 के तहत गन्ना किसानों को एफआरपी गन्ना भुगतान अंतर्गत 6.02 करोड़ रुपए का भुगतान जारी किया गया है। 


कारखाने की ओर से अब तक कुल 113.52 करोड़ रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को किया जा चुका है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों की आय में वृद्धि पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में भोरमदेव शक्कर कारखाना की ओर से सभी किसानों का 100 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।


किसानों को जल्द रियायती दर पर 50 किलो शक्कर दी जाएगी

उपमुख्यमंत्री के मुताबिक किसानों को जल्द ही रियायती दर पर 50 किलो शक्कर भी प्रदान की जाएगी। त्योहारी सीजन के मद्देनजर गन्ना बिक्री से प्राप्त राशि के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है।


इस वर्ष रिकवरी में वृद्धि हुई है

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी एफआरपी की शत-प्रतिशत राशि का भुगतान कर रहा है। क्षेत्र के किसानों की जागरूकता और उच्च गुणवत्ता के गन्ना की आपूर्ति के कारण इस वर्ष रिकवरी में वृद्धि हुई है, जिससे किसानों को इस वर्ष पिछले वर्ष से अधिक रिकवरी राशि प्राप्त होगी। इस राशि का भी भुगतान जल्द ही किया जाएगा, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है।


बोनस राशि भी गन्ना किसानों को जल्द मिलेगी

एफआरपी और रिकवरी राशि शक्कर कारखाना द्वारा दी जाती है, जबकि गन्ना प्रोत्साहन या बोनस राशि छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग द्वारा दी जाती है। राज्य सरकार के कृषि बजट में बोनस राशि को भी शीघ्र गन्ना किसानों को प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें