बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

काम से लौटा था पति, मोबाइल देखने में बिजी थी पत्नी, छत से नीचे फेंक दिया

26 दिस, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
काम से लौटा था पति, मोबाइल देखने में बिजी थी पत्नी, छत से नीचे फेंक दिया

काम से लौटा था पति, मोबाइल देखने में बिजी थी पत्नी, छत से नीचे फेंक दिया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पति का आरोप है कि पत्नी फोन में व्यस्त थी और उसने खाना देने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि महिला की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में घरेलू हिंसा का यह मामला सामने आया है। आरोपी सुनील जगबंधु ने अपनी पत्नी सपना के साथ पहले मारपीट की और फिर उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब सपना काम से लौटने के बाद फोन चला रही थी। इस दौरान सुनील अपनी बेटी को पीट रहा था। सुनील ने सपना से खाना मांगा, जिसे उसने अनसुना कर दिया। गुस्से में आकर सुनील ने यह हिंसक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और सपना की हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को रायपुर के DKS मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति सुनील जगबंधु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें