गुरुवार, 02 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

पति की हैवानियत: पत्नी को एक हफ्ते तक बनाया बंधक, गर्म सलाखों से झुलसाया चेहरा

19 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
GOOGLE

GOOGLE

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

बलरामपुर।बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला के साथ उसके ही पति, सास और ससुर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पीड़िता को एक सप्ताह तक घर में बंधक बनाकर रखा गया, जहां उसके साथ लगातार अमानवीय अत्याचार किए गए।

गर्म सलाखों से जलाया, उबलते पानी में डुबोया चेहरा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति आकाश तिवारी ने सास और ससुर के साथ मिलकर उसे बंधक बनाया और उसके शरीर को गर्म सलाखों से जलाया गया। इतना ही नहीं, महिला के मुंह में जबरन कपड़ा ठूंसकर उसका चेहरा गर्म पानी में डुबोकर मारने की कोशिश भी की गई।

किसी तरह बचाई जान, पहुंची थाने

महिला ने किसी तरह खुद को बचाकर थाने पहुंचाया और पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोचिंग संचालक है आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी आकाश तिवारी वाड्रफनगर में “चाड़क्य अकैडमी” नामक कोचिंग संस्थान चलाता है। उसकी सामाजिक पहचान एक शिक्षक के रूप में है, लेकिन इस अमानवीय घटना ने सबको चौंका दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सास-ससुर की भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद से इलाके में गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए ताकि समाज में ऐसा अमानवीय कृत्य दोबारा न हो।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें