
रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में उर्वरक निगरानी टीम ने मंगलवार को छापा मारा। ग्राम पंचायत सरखोर में अवैध रूप से भंडारण करने पर 500 बोरी जैविक खाद जब्त किया गया है।
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने एवं अवैध भंडारण की जांच-पड़ताल और कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है। जांच दल ने ग्रामीणों से प्राप्त सूचना पर ग्राम सरखोर में छापा मारा गया। जहां सहसराम के घर पर मेसर्स संतोष राठौर पेंड्रा द्वारा अवैध रूप से 500 बोरी जैविक खाद का भंडारण कराया जा रहा था।
मौके पर कृषि विभाग की टीम ने पूछताछ कर दस्तावेज मांगा गया। संतोषजनक उत्तर और दस्तावेज नहीं देने के कारण उर्वरक नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत 500 बोरी खाद को जब्त कर घर में ही सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में कृषि विभाग के उप संचालक सत्यजीत कंवर, अनुविभागीय अधिकारी एसएस आर्माे और उर्वरक निरीक्षक हेमंत कश्यप शामिल थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

