मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप कुनकुरी में विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

11 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के विधानसभा कुनकुरी में विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्त विभाग की ओर से प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने हैं। 

वित्त विभाग ने तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए 27.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस मार्ग के बन जाने से सीमावर्ती गांवों की कनेक्टिविटी सुधरेगी और व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बल मिलेगा। वहीं, कांसाबेल की मैनी नदी पर बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 79.38 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से किसानों को सिंचाई की स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

 

कुनकुरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए वित्त विभाग ने नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 359 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक सहमति दी है। इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। विकासखंड फरसाबहार की कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए 16.17 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है, जिससे सिंचाई और जल प्रबंधन की दिशा में क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें