
रायपुर। जिला सूरजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भटगांव में महिला के प्रसव के दौरान किसी स्टाफ के मौजूद न होने के मामले में एक और कार्रवाई की गई है। आरएचओ के बाद स्टाफ नर्स को भी निलंबित कर दिया गया है। वह बिना पूर्व स्वीकृति के अवकाश पर थी। स्टाफ की उपस्थिति ना होने से महिला का प्रसव अस्पताल परिसर में ही फर्श पर हुआ था।
मामला 09 अगस्त का है। ओड़गी विकासखंड की रहने वाली कुन्ती पंडो के प्रसव के दौरान प्रसव कक्ष में की भी चिकित्सक और स्टाफ उपस्थिति नहीं था। मामला सामने आने पर इसको गंभीर लापरवाही मानते हुए जांच कराई गई। जिला स्तरीय समिति की ओर से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसमें स्टाफ नर्स शीला सोरेन को अवकाश की पूर्व स्वीकृति लिए बिना कार्य से अनुपस्थित होना पाया गया। यह कृत्य को गंभीर लापरवाही मानते हुए स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे
जबकि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में तैनात आरएचओ विक्टोरिया केरकेट्टा को भी निलंबित किया जा चुका है। मेडिकल ऑफिसर पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले के संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने और दोषी अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

