
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह की कड़ी में पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसका आगाज 16 सितंबर को होगा। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव शुभारंभ करेंगे।
उद्घाटन सत्र का आयोजन 16 को सुबह 11 बजे होगा। इस सत्र की अध्यक्षता मेजबान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सारस्वत करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेयी रहेंगे। समापन समारोह 18 सितंबर को शाम 4:00 बजे से होगा। इसमें मुख्य अतिथि पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बंश गोपाल सिंह रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातक आदर्श महाविद्यालय के हिंदी के प्राध्यापक प्रो. राजकुमार सचदेव की उपस्थिति रहेगी। अध्यक्षता कुलपति ही करेंगे।
संगोष्ठी को यादगार बनाने का प्रयास : प्रो. वीके सारस्वत

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि संगोष्ठी को यादगार बनाने का प्रयास किया गया है। इसमें देशभर शिक्षाविद् शामिल हो रहे हैं। विभिन्न सत्रों में वह अपना विचार रखेंगे। हिंदी, शिक्षा और वाणिज्य विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा। पारंपरिक गेड़ी गीत और नृत्य के साथ बांस गीत की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

