मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

अहिवारा में उप पंजीयक कार्यालय का उद्घाटन, अब रजिस्ट्री के लिए नहीं जाना होगा दुर्ग

11 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

 

रिपोर्ट -  सुनील चौहान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अहिवारा में उप पंजीयक कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
 
 वित्त मंत्री का जोरदार स्वागत

कार्यकर्ताओं और जनता ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया। ‘जय छत्तीसगढ़, जय भाजपा’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
 
उद्घाटन के पहले दिन ही हुई पहली रजिस्ट्री

पहले ही दिन एक नागरिक ने रजिस्ट्री कर कार्यालय की कार्यप्रणाली को औपचारिक रूप से शुरू किया।
 
स्थायी भवन जल्द
 
वित्त मंत्री ने बताया कि वर्तमान में यह कार्यालय अस्थायी भवन में शुरू किया गया है, और अगले 1-2 वर्षों में स्थायी भवन तैयार हो जाएगा।
 
जनता को बड़ी राहत

अब अहिवारा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रजिस्ट्री कार्यों के लिए दुर्ग या अन्य शहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा,

"प्रदेश सरकार जनता की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। अगले 3 वर्षों में इस क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाएं लाई जाएंगी।"
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें