बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

एशिया कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत, सीएम बोले 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास की जीत

29 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रायपुर।एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित कर शानदार विजय दर्ज की। इस जीत ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

राष्ट्रगौरव की ज्वाला

इस ऐतिहासिक जीत ने हर भारतीय हृदय में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ा दी। यह केवल खेल में जीत नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास की जीत है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीम इंडिया के शौर्यपूर्ण प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

मेहनत, जज़्बे और संकल्प का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह जीत हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, जज़्बे और संकल्प का प्रतीक है। जब भारत मैदान में उतरता है, तो पूरा देश उनके साथ खड़ा होता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि, “भारत की विजय ही हमारी पहचान है, जय हिंद, जय भारत।

 

रिपोर्ट  प्रशांत द्विवेदी

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें