मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

जल जगार महोत्सव का आगाज, गंगरेल बांध में जल संरक्षण के उद्देश्य से आयोजन

05 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जल जगार महोत्सव का आगाज, गंगरेल बांध में जल संरक्षण के उद्देश्य से आयोजन

जल जगार महोत्सव का आगाज, गंगरेल बांध में जल संरक्षण के उद्देश्य से आयोजन

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। धमतरी के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े जल महोत्सव जल जगार का शुभारंभ हो गया है। जल संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित महोत्सव के पहले दिन प्रतिभागियों ने जल क्रीड़ा का अद्भुत प्रदर्शन किया। 

      

बांध के तट पर स्थित बरदिहा लेक रिजॉर्ट में शनिवार सुबह कलेक्टर नम्रता गांधी की मौजूदगी में आजीविका महाविद्यालय धमतरी के टूरिस्ट गार्ड सदस्य माधव सिंह ने वाटर बैलेंसिंग स्पोर्ट्स में भाग लेकर जल ओलंपिक की शुरुआत की। उन्होंने गंगरेल के पानी में बनाए गए बैलेंसिंग स्ट्रक्चर पर लहरों की बीच चलकर दोनों हाथों से समन्वय बनाने का प्रयास किया। 

       

इसके बाद थ्रो रो इवेंट में नरहरा जलप्रपात जल प्रबंधन समिति की टूरिस्ट गाइड महिलाओं ने पानी में रस्साफेंक प्रतियोगिता में लिया भाग। समिति की 3 सदस्य सजवन, गणेश्वरी एवं टिकेश्वरी ने उत्साह के साथ नई प्रकार की गतिविधि में शामिल हुई। समिति के सदस्यों ने बताया कि सरकार की ओर से लोगों को जल जागरूक करने के लिए जल जगार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जो कि पानी के महत्व को बताने एवं संरक्षण की दिशा में अहम प्रयास है। 

      

कार्यक्रम में जल से संबंधित कयाकिंग, स्वींमिंग, बनाना राइड, फ्री स्टाईल स्वीमिंग, फ्लैग रन, थ्रो रो, रिवर क्रॉसिंग जैसी प्रतियोगिता आयोजित किए जा रहे हैं। जिसका आनंद दर्शकगण पूरे परिवार के साथ उठा रहे हैं। जल जगार महोत्सव के लिए गंगरेल बांध में लाइफ जैकेट, मेडिकल किट सहित सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित किए गए है।

     

कार्यक्रम स्थल को जल जागरुकता से युक्त स्लोगन, कविता आदि से युक्त बैनर पोस्टरों से सजाया गया है। प्रतियोगिता केेे आयोजन से गंगरेेल बांध का तट मनोरम हो गया है। विशाल जलसंग्रह में विभिन्न प्रकार के जेटस्की, बनाना राइड बोट, कयाकिंग नाव आदि की व्यवस्था की गई है। जिसमे प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग ले रहे है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें