शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र रामानुगंज में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, प्रदेश के मंत्री राम विचार नेताम ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात

11 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cg minister Ram vichar netam and Central Minister Dharmendra Pradhan

Cg minister Ram vichar netam and Central Minister Dharmendra Pradhan

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र रामानुगंज में केंद्रीय विद्यालय खुलेगा। इस संबंध में प्रदेश के किसान कल्याण व आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम दिल्ली में सोमवार केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया। 

मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें बताया कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। शिक्षा की दृष्टि से रामानुगंज में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए क्षेत्रवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार और लंबे समय से मांग की जा रही है। 

 

मंत्री राम विचार नेताम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए रामानुजगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान का प्रस्ताव दिया। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव को गंभीरता से लिया और रामानुजगंज में केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वसन दिया। 

 

मंत्री राम विचार नेताम ने धर्मेंद्र प्रधान को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संबंध में भी अवगत कराया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें