मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

एमसीबी जिले के खड़गवां सीएचसी को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य मंत्री का है गांव

25 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CHC

CHC

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और उपलब्धि मिली है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खड़गवां को आईएसओ प्रमाणपत्र मिला है। यह सरगुजा संभाग का पहला आईएसओ प्रमाणित कोल्ड चेन प्वाइंट बना है। 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह ग्राम खड़गवां में उनके सतत प्रयासों और दिशा-निर्देशों के परिणाम स्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है। वहीं, इस सफलता के पीछे सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे का मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम की निरंतर मेहनत का योगदान रहा। कोल्ड चेन प्वाइंट खड़गवां को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली की आवश्यकताओं के पूर्ण अनुपालन में पाया गया है, जिसके चलते इसे आईएसओ सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है। 

 

यह प्रमाणपत्र स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रबंधन, पारदर्शिता और दक्षता का प्रतीक माना जा रहा है। इस प्रमाणन के साथ खड़गवां सीएचसी ने टीकों और रसद के सुरक्षित, वैज्ञानिक और विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप भंडारण की नई मिसाल कायम की है। यहां सभी टीके सीएफसी मुक्त और विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमाणित सीसीई तिथि वाले उपकरणों में अनुशंसित तापमान पर सुरक्षित रखे जाते हैं। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें