सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर

03 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Poster of State Bravery Awards

Poster of State Bravery Awards

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बच्चों को राज्य वीरता पुरस्कार दिया है। इसी कड़ी में वर्ष 2025 में प्रदेश में बच्चों की ओर से किसी विशेष घटना में प्रदर्शित अदम्य साहस और अनुकरणीय बुद्धिमत्ता के सम्मान के लिए पुरस्कार दिया जाना है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। आखिरी तारीख 20 दिसंबर है। 

प्रदेश सरकार की ओर से इस पुरस्कार के लिए कुल 05 बालक, बालिकाओं को रुपए 25,000 की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम ने इस पुरस्कार के लिए पात्र बच्चों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक बालक, बालिकाएं या उनके अभिभावक पूरी तरह भरे हुए आवेदन पत्र और आवश्यक सभी दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 20 दिसंबर 2025 को सायं 05:30 बजे तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, कबीरधाम में प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

आवेदन सीलबंद लिफाफे में जमा किया जाना अनिवार्य है। लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025” अंकित होना चाहिए। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन का निर्धारित प्रारूप कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम के सूचना पटल पर तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें