
रायपुर। सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने महाराज जी का स्वागत किया। शाल और श्रीफल भेंटकर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साधु-संतों, मनीषियों की कृपा और मार्गदर्शन से उनकी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सद्गुरु जी से सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है। सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के मार्गदर्शन में यह परंपरा और सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने इस बात के लिए आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों व कार्यों में हर संभव सहयोग करेगी।

महाराज जी ने भी मुख्यमंत्री को कई सुझाव दिए। महाराज जी ने यूपी के मथुरा जिले में स्थिति वृंदावन में श्री आनंदम धाम की स्थापना की। संगठन की शाखाएं देश के प्रत्येक प्रदेश की राजधानी में संचालित होती है। संगठन देश भर में 'जल बचाओ, पेड़ बचाओ और भविष्य बचाओ' अभियान चलाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

