बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

महात्मा गांधी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी: विष्णुदेव साय

02 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार राजधानी के आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद किया और स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। सत्य, सादगी और अनुशासन से भरे उनके व्यक्तित्व ने पूरे राष्ट्र को दिशा दिखाई। 

मुख्यमंत्री ने कहा लाल बहादुर शास्त्री ने किसानों और जवानों की शक्ति को राष्ट्र की असली ताकत बताया और “जय जवान – जय किसान” का नारा देकर पूरे देश को आत्मनिर्भरता और परिश्रम के मार्ग पर अग्रसर किया। मौके पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें