
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने जापान प्रवास के दौरान रविवार को टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुंचे। वहां स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महात्मा गांधी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में महात्मा गांधी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लिटिल इंडिया न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जापानी नागरिकों को भी भारत की महान परंपराओं और मूल्यों से जोड़ता है। मुख्यमंत्री के साथ उनके नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

