बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

व्यावसायिकता के बीच सेवा भाव बनाए रखना एक चुनौती: श्याम बिहारी जायसवाल

13 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister shyam Bihari Jaiswal

Minister shyam Bihari Jaiswal

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। श्री सत्य साईं अस्पताल, नया रायपुर में 31वें स्टूडेंट नर्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बायनियल कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ा सकती है, व्यवस्था बना सकती है, पर इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डॉक्टर्स और नर्सेस को अपने भीतर सेवा भाव खुद उत्पन्न करना होगा। व्यावसायिकता के बीच सेवा भाव बनाए रखना एक चुनौती है। 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि एक नर्सिंग छात्र की यात्रा असीम ज्ञान और विकास की यात्रा होती है, जो उन्हें निस्वार्थ सेवा के भविष्य के लिए तैयार करती है। नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं है, यह करुणा, लचीलेपन और अटूट समर्पण का आह्वान है। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साईं अस्पताल आज विश्व स्तर पर सेवा करने का काम कर रहा है और इससे छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन हो रहा है। 

 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मौके पर श्री सत्य साईं हॉस्पिटल में निःशुल्क दिल का ऑपरेशन करने के बाद स्वस्थ हो चुके 4 बच्चों को नवजीवन का उपहार देकर उनके घर रवाना किया। कार्यक्रम में श्री सत्य साईं हॉस्पिटल रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन श्रीनिवासन, आयुष यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ के कुलपति डॉ. पीके पात्रा, टीएनएआई की पदाधिकारी और नर्सिंग की छात्राएं उपस्थित थीं।

 

अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करती हैं नर्सेस

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नर्सेस अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करती हैं। हम सभी ने कोविड 19 महामारी में इसका सर्वोच्च उदाहरण देखा है। मंत्री ने इस मौके पर ट्रेंड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के की ओर से आयोजित किए द्विवार्षिक स्टूडेंट नर्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सोवेनियर का विमोचन किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें