बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

पखांजूर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 63,000 रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त

03 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - हरण बिस्वास

पखांजूर। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिन्टू सरकार उर्फ सोनू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने किराए के मकान में मध्य प्रदेश से लाई गई अवैध अंग्रेजी शराब छत्तीसगढ़ में बेचने की फिराक में था।

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मिन्टू सरकार उर्फ सोनू अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त है और मध्य प्रदेश की शराब को छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा है। इसी कड़ी में 2 अक्टूबर को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिलने पर पखांजूर पुलिस ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और तत्परता से टीम गठित कर शुभपल्ली स्थित किराये के मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को 11 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिन पर "FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY" अंकित था। कुल 528 पौवा (95.04 लीटर) शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 63,360 रुपये बताई जा रही है।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें