सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले, IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

16 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
GOOGLE

GOOGLE

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ कई आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, तो कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और सुचारु कार्यप्रणाली से जोड़कर देखा जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद आईएएस भोस्कर विलास संधिपन को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं रणवीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक पद से हटाकर बेमेतरा जिले के कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

किसे कहां किया गया तैनात

अजित वसंत को कोरबा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
कुणाल दुदावत को कोरिया जिले की कमान सौंपी गई है।
देवेश कुमार झा को दंतेवाड़ा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
प्रतिभा मम्मई को बेमेतरा से स्थानांतरित कर नारायणपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
नम्रता जैन को नारायणपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित कुमार को सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
प्रकाश कुमार सर्वे को बिलासपुर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
गजेंद्र सिंह ठाकुर को धमतरी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
सोमा श्रीवास्तव को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें