मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मनेंद्रगढ़ को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 220 बेड के जिला अस्पताल और सीएमएचओ कार्यालय का शिलान्यास

14 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट — मनोज श्रीवास्तव

मनेंद्रगढ़। जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। जिले में 220 बेड के अत्याधुनिक सिविल अस्पताल और सीएमएचओ कार्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंपादेवी पावले सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से की गई। शिलान्यास समारोह में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने इस आयोजन को जनआस्था का प्रतीक बना दिया।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया.. 

- 220 बेड के अस्पताल का निर्माण 35 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

- सीएमएचओ कार्यालय पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होंगे।

- निर्माण कार्य दीपावली के बाद प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने इसे स्वतंत्रता के बाद मनेंद्रगढ़ का सबसे बड़ा स्वास्थ्य प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि, यह परियोजना भगवान सिद्धेश्वर की कृपा और जनता के आशीर्वाद से संभव हो रही है। मनेंद्रगढ़ अब आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित होने जा रहा है। मंत्री ने कहा कि, जो वादे चुनाव के समय किए गए थे, उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। सोशल मीडिया पर चाहे जो भी लिखा जाए, जनता का विश्वास और विकास की जरूरतें हमारी प्रेरणा हैं। आने वाला समय मनेंद्रगढ़ के विकास की नई कहानी लिखेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें