बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

गढ़चिरौली में माओवादी स्मारक ध्वस्त, सुरक्षा बलों ने किया वृक्षारोपण

02 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
GOOGLE

GOOGLE

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

गढ़चिरौली । छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने माओवादियों के पुराने स्मारकों को ध्वस्त कर बड़ा संदेश दिया है। गढ़चिरौली पुलिस और एसआरपीएफ (स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स) की संयुक्त टीम ने पोस्ते कटेज़ारी और मरमा के वन क्षेत्रों में माओवादियों द्वारा बनाए गए दो से तीन साल पुराने स्मारकों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई माओवाद विरोधी अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य इलाके में डर का माहौल खत्म कर शांति और विकास को बढ़ावा देना है। स्मारकों को ध्वस्त करने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां वृक्षारोपण कर शांति और आशा का प्रतीक स्थापित किया।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने इस मौके पर स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे माओवादी गतिविधियों से दूर रहें और विकास कार्यों में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले में अब भय का वातावरण कम हो रहा है और पुलिस लगातार माओवादी प्रभाव को खत्म करने के लिए अभियान चला रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध माओवादी स्मारकों के निर्माण या सहयोग में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें