मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

साइंस कालेज मैदान में 5-6 अक्टूबर को लगेगी सैन्य प्रदर्शनी, युद्धक टैंक टी-90 सहित आधुनिक सैन्य उपकरण किए जाएंगे प्रदर्शित: मुख्यमंत्री

30 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
साइंस कालेज मैदान में 5-6 अक्टूबर को लगेगी सैन्य प्रदर्शनी, युद्धक टैंक टी-90 सहित आधुनिक सैन्य उपकरण किए जाएंगे प्रदर्शित: मुख्यमंत्री

साइंस कालेज मैदान में 5-6 अक्टूबर को लगेगी सैन्य प्रदर्शनी, युद्धक टैंक टी-90 सहित आधुनिक सैन्य उपकरण किए जाएंगे प्रदर्शित: मुख्यमंत्री

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। शहर के साइंस कालेज मैदान में 5-6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुताबिक प्रदेश सरकार की ओर से सैन्य-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं के साथ सभी प्रदेशवासियों को भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का यह बड़ा ही महत्वपूर्ण अवसर होगा।


सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनका उपयोग करके देश की सेना ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की है। इस प्रदर्शनी में हमारे जांबाज सैनिक पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयरडविल मोटरसाइकलिंग राइडिंग और घुड़सवारी का भी प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें, भारतीय सेना के आन-बान-शान से करीब से परिचित हों और अपने सैनिकों का हौसला और बुलंद करें। 

       

मुख्यमंत्री ने अपील की है कि लोग अपने-अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी के सहभागी बनें, बच्चों को साथ अवश्य लाएं, जिससे हमारी नयी पीढ़ी अपने देश की ताकत से परिचित हो पाएं, उन्हें भी सेना से जुड़कर देश सेवा करने की प्रेरणा मिले।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें