बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री गजेंद्र यादव ने बालोद जिले में गंगा मैया, सियादेवी और कंकालिन मंदिर में की पूजा-अर्चना, दिया ये आश्वासन…

24 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister Gajendra Yadav

Minister Gajendra Yadav

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव ने बुधवार को बालोद जिले के प्रवास के दौरान झलमला स्थित मां गंगा मैया मंदिर, गुरूर विकासखंड क नारागांव स्थित सियादेवी मंदिर और कंकालिन गांव के कंकालिन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना की। मंदिरों मैं विभिन्न विकास कार्य पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। 

बालोद जिले की प्रमुख तीनों अधिष्ठात्री देवियों का दर्शन करने के बाद मंत्री गजेंद्र यादव ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर मंदिर परिसर में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों को पूरा करने के लिए राशि स्वीकृति करने का आश्वासन भी दिया। कंकालिन मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार और डोम शेड निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। 

 

मंत्री ने कंकालिन मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ी पंडवानी गायन सुना। इसके बाद सियादेवी मंदिर पहुंचकर मां सियादेवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व आम जनता के सुविधा के लिए निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। वहीं, गंगा मैया मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर मंदिर परिसर में सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा की और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें