मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

प्राथमिक और मिडिल स्कूल पहुंचे मंत्री गजेंद्र यादव, विद्यार्थियों से किया संवाद, बोले - पढ़ाई को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता

29 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister Gajendra Yadav

Minister Gajendra Yadav

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग व विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव शनिवार को दुर्ग के पोटिया स्थित प्राथमिक और मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों से कहा कि वह पढ़ाई को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। 

मंत्री गजेंद्र यादव ने स्कूल ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की नियमित उपस्थिति, कोर्स की प्रगति और शिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यार्थियों की शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध संसाधनों, खेलकूद सामग्री, स्वच्छता, शिक्षण सामग्री और आधारभूत ढांचे की भी समीक्षा की। विद्यार्थियों की ओर से बताए गए आवश्यक बिंदुओं को तत्काल पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध 

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार बड़े और प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य सहगामी गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दिया जाए, जिससे बच्चों का समग्र व्यक्तित्व विकास हो सके।

 

विद्यार्थियों ने बताया- खेलकूद सामग्री की है कमी

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री से खुलकर संवाद किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में खेलकूद सामग्री की कमी है।बाउंड्रीवाल की ऊँचाई बढ़ाने और शौचालय के मरम्मत की मांगें रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बात कर सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के पसंदीदा विषय, पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों के बारे में जाना और उन्हें प्रतिदिन स्कूल आने, अनुशासन बनाए रखने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें