बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले में दुकानों पर दी दस्तक, जीएसटी सुधार पर ग्राहकों से पूछा अनुभव, लगाए स्टिकर

24 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister lakshami rajwade

Minister lakshami rajwade

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुधवार को सूरजपुर जिले के विभिन्न दुकानों पर दस्तक दी। ग्राहकों से सीधे संवाद किया और जीएसटी सुधार के संबंध में उनके अनुभव पूछे। साथ ही जीएसटी में कमी से आमजन को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कदम लोगों की आर्थिक बोझ को कम करने के लिए उठाया गया है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आम जनता के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर जीएसटी में भारी कमी की है। जीएसटी में कमी से लोगों की रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुएं अब और भी कम दामों में उपलब्ध हो रही है। यह पहल गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। मौके पर विधायक भुलन सिंह मरावी भी उपस्थित रहे।

 

मंत्री ने दुकानों पर चिपकाए जागरूकता के स्टिकर लगाए 

जीएसटी सुधार से होने वाले फायदे के प्रति ग्राहकों को जागरूक करने के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दुकानों पर स्टिकर लगाए। इस दौरान एक ग्राहक ने कहा कि अब बाजार में सामान की कीमतें पहले से कम हैं, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करने में सहूलियत होगी। वहीं, छोटे व्यापारियों ने भी बताया कि इससे ग्राहकों का रुझान बढ़ा है और बिक्री में सकारात्मक असर देख रहा है। मंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि वे भी अपने आसपास के बाकी लोगों को इसके बारे में जानकारी दें, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें