सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीड़ित महिला की लंबित समस्या का तत्काल कराया समाधान, दिए कड़े निर्देश…

22 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister lakshami rajwade

Minister lakshami rajwade

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सोमवार को एक पीड़ित महिला की महीनों से लंबित समस्या का तत्काल समाधान कराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं की जाएगा।

मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण हितग्राही को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ा, उनके विरुद्ध जवाबदेही तय की जाए। नोनी सुरक्षा योजना से संबंधित दस्तावेज़ों में नाम सुधार के लिए पीड़ित महिला लंबे समय से विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रही थी। बार-बार आवेदन और निवेदन के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थी।

 

सोमवार को रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब महिला ने अपनी व्यथा मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के समक्ष रखी। मंत्री ने बिना विलंब किए मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारी से फोन पर चर्चा कर समस्या के शीघ्र व समयबद्ध निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए।

 

योजनाओं का उद्देश्य केवल कागज़ों तक सीमित रहना नहीं

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल कागज़ों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ समय पर और सम्मान के साथ पहुँचना है। महिलाओं और बच्चों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह घटना राज्य में सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का सकारात्मक संदेश देती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें