रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि, औद्योगिक निवेश और आर्थिक सहयोग पर हुई चर्चा

09 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सोमवार को जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आबे नोरिआकि का शॉल ओढ़ाकर और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी जापान यात्रा का भी जिक्र किया। साथ ही आबे नोरिआकि को छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों व विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 


मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। इसकी वजह से निवेशकों को आकर्षक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। मौके पर विधायक किरण देव और विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें