बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

भटके हुए युवा समाज की मुख्यधारा में लौटकर विकास में भागीदार बनें: विजय शर्मा

03 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Deputy CM Vijay Sharma

Deputy CM Vijay Sharma

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को बस्तर के किष्टाराम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नवीन शाखा का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किष्टाराम छत्तीसगढ़ का अंतिम छोर नहीं बल्कि पहला वह गांव है जहां से प्रदेश की विकास यात्रा शुरू होती है।सरकार मार्च 2026 तक माओवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। भटके हुए युवाओं से अपील है कि वह समाज की मुख्यधारा में लौटकर विकास में भागीदार बनें। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम में 5 हितग्राहियों को ग्रामीण बैंक का नवीन पासबुक प्रदान किया गया। साथ ही यह घोषणा भी की, कि कोंटा से गोलापल्ली होते हुए किष्टाराम तक सड़क निर्माण जल्द शुरू होगा। किष्टाराम में मिनी स्टेडियम और मंगलागुड़ा में पुलिया निर्माण भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से भेंटकर शासकीय योजनाओं के लाभ के विषय में जानकारी ली। कार्यक्रम में कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर पी. सुंदरराज, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण उपस्थित थे।

 

 

नई बैंक शाखा से 42 गांव के लोगों को मिलेगा लाभ

नई बैंक शाखा से आठ ग्राम पंचायतों के 42 गांव और 10 हज़ार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शाखा का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, लेन-देन और शासकीय योजनाओं की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

 

12वीं पास बहनों को “बैंक सखी” बनाया जाएगा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 12वीं पास बहनों को “बैंक सखी” बनाया जाएगा। युवाओं को सीएससी सेंटर की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सीएससी सेंटर स्थापित होंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण आसानी से शासन की योजनाओं का लाभ ले पाएंगे।

 

बस्तर की पहचान बस्तर का युवा ही होगा

 बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसानों की ऋण माफी जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि बस्तर की पहचान बस्तर का युवा ही होगा, बाहरी कोई नहीं। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पांडुम जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी प्रतिभा दिखाकर बस्तर का गौरव बढ़ाएं। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें