सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में करीब 74% से अधिक मतदान हुआ है, बीजेपी के पक्ष में अच्छा रुझान है : सीएम विष्णुदेव साय

27 अप्रैल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में करीब 74% से अधिक मतदान हुआ है, बीजेपी के पक्ष में अच्छा रुझान है : सीएम विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में करीब 74% से अधिक मतदान हुआ है, बीजेपी के पक्ष में अच्छा रुझान है : सीएम विष्णुदेव साय

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान सम्पन हुआ। इसे लेकर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में राजनांदगाव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा में मतदान हुआ है और करीब 74% से अधिक मतदान हुआ है। बीजेपी के पक्ष में अच्छा रुझान है। पार्टी छत्तीसगढ़ में तीनों लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। 


बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे तक 72.51% वोटिंग हुई है। इस दौरान VIP सीट राजनांदगांव में जमकर हंगामा भी हुआ। कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ धक्का-मुक्की की गई। वहीं भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भी आपस में भिड़ गए। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर सीट पर ही 73.50% हुई है। तीन लोकसभा सीटों में सबसे ज्यादा मतदान 73.50% कांकेर में, राजनांदगांव में 72.93% और महासमुंद में सबसे कम 71.13% हुआ है। हालांकि अभी निर्वाचन आयोग ने अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें