मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

गरियाबंद में सांसद खेल महोत्सव, खिलाड़ियों में जोश, लेकिन बदहाल व्यवस्थाएं बन रहीं चुनौती

15 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

 

रिपोर्ट - मनमोहन नेताम

 

गरियाबंद। जिले में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।पर व्यवस्थाओं में भारी कमी, नाम के अनुरूप महोत्सव में सुविधाओं का अभाव नजर आया। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। 
 
खिलाड़ियों में उत्साह...व्यवस्थाओं में कमी
 
इस खेल में खिलाड़ियों को शामिल कर मालवाहकों में ढोए जा रहे हैं।भोजन पानी की व्यवस्था की कमी दिखी।जरूरी ग्लूकोज और कैंडी तक खिलाड़ियों के नसीब में नहीं है। यहां से चयनित खिलाड़ी सीधे नवंबर माह में विधान सभा स्तर पर खेलेंगे। दरअसल तीनस्तर पर होने वाले सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की भव्य रूपरेखा बनाई तो गई है पर इस आयोजन में होने वाले खर्च के लिए फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई।कलेक्टर ने निर्देश जारी कर जवाबदारी का विभाजन कर दिया।अप्रत्यक्ष रूप से यही आदेश था कि जोड़ तोड़ कर जुगाड़ से इस आयोजन को संपन्न कराया जाये। एसे में फंड का अभाव का प्रभाव पूरे आयोजन में देखने को मिला। चुंकि बड़े अफसरों के निर्देश थे ऐसे में मातहत भी कुछ भी बोलने से बचते दिखे।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें